कबूतर का गुलाटी मारने वाला वीडियो हो रहा वायरल, लोगों ने ऐसे किया रियेक्ट

सोशल मीडिया (Social Media) से कोई अछूता नहीं है, फिर चाहे वो जंगली जानवर (Wild Animal) हो, इंसान हों या फिर पक्षी। हर कोई कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जो काफी वायरल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक कबूतर कुछ ऐसा ही कर रहा है। जिस कारण वो जमकर वायरल हो रहा है। आए दिन इंटरनेट की दुनिया में लोगों का मनोरंजन करने के लिए कुछ ना कुछ होता ही रहता है। कभी किसी जानवर का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी खतरनाक सांप से जुड़े लोगों को हैरान करते हैं।
इस 14 सेकेंड के वायरल वीडियो में आप देखेंग कि कुछ कबूतर दाना चुग रहे हैं। उनमें से एक कबूतर अचानक अपने पंख फैला कर गुलाटी मारने लगता है। ऐसा वो एक बार नहीं करता बल्कि दो बार करता है। कबूतरों पर कई फिल्में बनीं है, उन फिल्मों में कबूतरों और इंसानों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है। हालांकि, फिल्मों में ये सब ग्राफिक का कमाल होता है। लेकिन हकीकत में कबूतर की इस तरह की कलाबाजी को देखकर हर कोई हैरान है। इतने बेहतरीन तरीके से वो गुलाटी मार रहा है जिस पर यकीन कर पाना वाकई मुश्किल है।
Morning Workout 🤗
— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) January 21, 2022
@ SM pic.twitter.com/QmNSctcnah
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वहीं ट्विटर पर आईएएस अधिकारी Dr. M V Rao, IAS ने इसे शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मॉर्निंग वर्कआउट। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर चुके हैं साथ ही कई बार भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अब तो कबूतर भी टाइगर टाइगर श्रॉफ की नकल करने लगे हैं या टाइगर श्रॉफ इनकी, ये भी समझ में नहीं आता। तो दूसरे यूजर लिखते हैं कि इ महानुभाव जी को तो ओलिंपिक में होने की चाही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS