रेड लाइट जंप करने वालों पर नजर रखेंगी करीना कपूर, ट्रैफिक पुलिस ने शेयर किया वीडियो

रेड लाइट जंप करने वालों पर नजर रखेंगी करीना कपूर, ट्रैफिक पुलिस ने शेयर किया वीडियो
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें करीना कपूर खान रेड लाइट सिग्नल पर लोगों को नियम बताते हुए नजर आ रही है। ये वीडियो दिल्ली पुलिस ने शेयर किया है।

भागम-भाग भरी इस जिंदगी हर किसी को जल्दी रहती है। किसी को ऑफिस जाने की जल्दी है तो किसी को घर जाने की। अक्सर इन्हीं जल्दबाजी के चक्कर में कई बार लोग रेड लाइट (Red Light Signal) को जंप कर देते हैं और इन्हीं जल्दबाजी के चक्कर में बड़े हादसे भी हो जाते हैं। जिसमें लोगों की जान तक चली जाती हैं। कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा की आपमें से भी बहुत से लोगों ने रेड लाइट के नियम को तोड़ा होगा। अब ऐसे ही ट्रैफिक नियम (Traffic Rules) को तोड़ने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली पुलिस अक्सर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती रहती है। इसके लिए वो हमेशा नए-नए तरह के तरीकों को अपनाती रहती हैं।

इस बार भी दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए एक क्रिएटिव तरीका अपनाया है और उस तरीके को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर आकउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान नजर भी ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार को ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट को तोड़ते हुए दिखाया गया है।

कार के आगे बढ़ने के बाद, करीना कपूर खान का 'पू' कैरेक्टर रेड लाइट के अंदर दिखाई देता है। जिसमें वो अपना डॉयलाग 'ये कौन है जिसने पू को दोबारा मुड़ कर नहीं देखा' के बोलते हुए दिख रही है। ये तो आप सब जानते ही होंगे की 'पू' का ये फेमस डॉयलाग उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा है की वो ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता कौन है? पू को अटेंशन पसंद है, इसलिए ट्रैफिक लाइट को भी!

दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट को बहुत से लोगों ने पसंद किया हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस पर कमेंट भी किये है। एक शख्स ने लिखा है 'ट्रैफिक लाइट एरिया में दोबारा मुड़ कर नहीं देखते। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की ग्रीन लाइट सिग्नल पर राखी सावंत।

Tags

Next Story