Viral Video: कंधों पर माता पिता को लेकर हरिद्वार पहुंचा बेटा, वीडियो देखकर लोग बोले- ये है कलयुग का श्रवण कुमार

सावन मास के आते ही शिवभक्तों की कावंड़ यात्रा (Kawar Yatra) भी शुरू हो चुकी हैं। आपके आस-पास आपको बहुत से शिवभक्त कावंड़ लिए आते हुए और जाते हुए दिख जाएंगे। रोड़ के साइड में जगह-जगह कावंड़ वालो ले लिए शिविर कैंप लगाए गए हैं। जहां पर वो लोग रुक कर आराम और खाना-पीना कर सकते हैं। कावंड़ यात्रा के लिए ऐसा कहा जाता है कि इस यात्रा को करने से अश्वमेघ यज्ञ जितना ही पुण्य मिलता है। कावंड़ यात्रा में श्रद्धालु अपने कंधे पर लकड़ी की टिकी हुई टोकरियों के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं। कावंड़ यात्रा श्रद्धालु पर निर्भर करती है कि वो किस तरह की कावंड़ यात्रा करना चाहता है। जैसे कुछ श्रद्धालु साधरण सी यात्रा करते हैं। तो वहीं कुछ अपनी कावंड़ को सजा-धजा कर यात्रा करते हैं।
लेकिन अब सोशल मीडिया (Video Viral On Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इन सबसे बेहद ही अलग है। इस वीडियो में एक भक्त ऐसी कांवड़ लेकर यात्रा करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसे कलयुग का श्रवण कुमार कह रहे हैं। अब श्रवण कुमार को तो आप जानते ही होंगे जिसने अपने अंधे माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाई थी। ये वायरल हो रहा वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। इस वीडियो में एक श्रद्धालु अपने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) पर निकला है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे श्रद्धालु ने अपने माता-पिता को उठाया हुआ है और कैसे उन्हें लेकर कावंड़ यात्रा पर चल रहा है।
जहां आजकल बूढ़े मां-बाप का तिरस्कार होता है, उन्हें घर से निकाल दिया जाता है या अपने साथ रहने नहीं दिया जाता.. वहीं आज इसका विपरीत दृश्य देखने को मिला..
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) July 19, 2022
लाखों शिवभक्तों के बीच एक श्रवण कुमार भी है जो पालकी में अपने बुज़ुर्ग माता-पिता को लेकर कांवड़ यात्रा पर आया है..
मेरा नमन! pic.twitter.com/phG1h3pfg1
वायरल हो रही इस वीडियो को IPS अधिकारी अशोक कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'जहां आज कल बूढ़े माता-पिता का तिरस्कार होता है, उन्हें घर से निकाल दिया जाता है। अपने साथ तक नहीं रहने नहीं दिया जाता.. वहीं आज इसका उल्टा दृश्य देखने को मिला.. इतने लाखों शिवभक्तों के बीच एक श्रवण कुमार भी है। जो अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में लेकर कांवड़ यात्रा पर आया है.. मेरा नमन!' वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया हैं। वहीं लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद भी आ रहा है और उन्होंने इस श्रद्धालु कि जमकर तारीफ की हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS