Liopard Video: तेंदुए ने पेड़ से छलांग लगाकर हिरण पर किया हमला, दबोच ली गर्दन

Liopard Video: इंटरनेट पर जानवरों के हमले और उनकी लड़ाई के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। शेर, चीता, तेंदुआ, कोबरा सांप जैसे खतरनाक जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
जंगल में शेर, चीता और तेंदुआ अपने शिकार के लिए एकटकी लगा कर बैठे रहते हैं। मौके मिलते ही तुरंत झपट लेते हैं। इन जानवरों के शिकंजे से बचकर निकल पाना छोटे जानवरों के लिए बहुत मुश्किल होता है। कुछ दिन पहले गायों के झुंड पर तेंदुए के हमले का वीडियो वायरल हुआ था। इसी क्रम में इंटरनेट पर एक और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक हिरण बड़े मजे से टहल रहा होता है कि अचानक पेड़ पर बैठा तेंदुआ हिरण के आहट को सुन चौंकन्ना हो जाता है और पेड़ से छलांग लगा कर हिरण के ऊपर कूद जाता है। तेंदुए ने हिरण के हमले के लिए जो योजना बनाई, वह देख आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
तेंदुए के गिरफ्त से निकलने के लिए हिरण तमाम कोशिश करता है, लेकिन खुद को छुड़ा नहीं पाता। तेंदुआ हिरण की गर्दन को तेजी से पकड़कर लटक जाता है। उसके बावजूद हिरण खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है, लेकिन तेंदुआ उसको मार देता है।
Also Read: भारत में शादी को लेकर है ये अजीबो-गरीब प्रथाएं, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे दंग
इस वीडियो क्लिप को bigcatsnamibia नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अनुपम नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा कि "तेंदुओं के इस व्यवहार के कारण इन चालाक जानवरों से नफरत करता हूं।" तो वहीं कुछ लोग ऐसे जानवरों के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS