भोपाल दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

झीलों की नगरी कही जाने वाली नगरी भोपाल रविवार को एक बार फिर दरिंदगी से दहल उठी थी। जब एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी विष्णु प्रसाद को खंडवा जिल के मोट्टका ओंकालेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। रहवासियों ने कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाई की मांग कर रहे।
पिछले 24 घंटे से आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई गई थी। कुछ टीमों को खंडवा भी भेजा गया था, आखिरकार खंडवा भेजी गई टीमों को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, शनिवार को कमला नगर थाना क्षेत्र के मंडवा बस्ती से 9 साल की एक मासूम बच्ची रात 8 बजे घर से कुछ सामान लेने निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। रात परिजनों ने कमला नगर थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने परिजनों के साथ अभ्रदता दिखाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS