Video Viral: पानी पी रहे हिरण पर मगरमच्छ ने किया हमला, वीडियो देखकर अटक जाएंगी सांसें

जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर अक्सर तहलका मचाते हैं। इसी के चलते एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक मगरमच्छ (Crocodile) खूंखार तरीके से हिरण का शिकार करता है। पानी का दैत्य कहे जानें वाले मगरमच्छ सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। पानी में रहने वाले इस खूंखार जानवर के चंगुल में जो एक बार फंस जाता है फिर उसका बचना मुश्किल हो जाता है। मगरमच्छ अपने जबड़ों की ताकत से अपने शिकार को तब तक दबोचे रहता है जब तक वो अपनी आखिरी सांस ना ले ले। इस वीडियो में भी मगरमच्छ (Crocodile video) का यही रूप देखा जा सकता है।
दरअसल नदी किनारे पानी पीने आए एक हिरण पर मगरमच्छ खतरनाक तरीके से टूट पड़ता है। इस कारण वहां से सभी हिरण भाग खड़े होते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि हिरणों का एक समूह पानी पी रहा होता है तभी अचानक से मगरमच्छ वहां आता है और हिरणों की तरफ झपटता है, इस दौरान उसके चंगुल में एक हिरण फंस जाता है। वो हिरण की पूंछ पकड़कर पानी के अंदर ले जाता है। और तब तक उसे अपने जबड़ों में दबाकर रखता है जब तक उसकी जान ना चली जाए।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर soovashpariyar_4u नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं अभी तक इस वीडियो को कई लोग देख रहे हैं साथ ही लाइक्स भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS