Video: जमीन से गिरकर खजूर के पेड़ से अटका शख्स, देखिये वीडियो

Video: आज की जनरेशन को एडवेंचर्स वाली एक्टिविटीज बेहद पसंद आती हैं। कई लोग पैराग्लाइडिंग करते हैं, तो कुछ लोग रिवर राफ्टिंग कर अपने डर पर काबू पाते हैं। ऐसे लोगों का प्रयास रहता है कि अगली बार कुछ ऐसा करें, जिससे वो अपने डर पर पूरी तरह काबू पा लें। ऐसे एडवेंचर्स वाले वीडियो देखकर कुछ लोग भी चाहते हैं कि काश हम भी ऐसे ही अपना शौक पूरा करें। हालांकि आज हम जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर आप एडवेंचर्स एक्टिविटीज में शामिल होने के लिए दो बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में ऐसी घटना हुई है, जो आसमान से गिरे और खजूर के पेड़ पर अटके वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पैराग्लाइडिंग करते हुए जंप लगाता है, लेकिन कुछ समय बाद ही कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। यही नहीं, कई लोग ऐसे भी होंगे, जो इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी भी नहीं रोक सकेंगे। नीचे देखिये यह मजेदार वीडियो....
— 1000 WAYS TO DIE (@1000waystod1e) June 19, 2023
पहाड़ से लगाई छलांग, कुछ देर में गिरा नीचे
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पैरा ग्लाइडिंग के लिए हजारों फीट की ऊंचाई वाले पहाड़ से छलांग लगाता है। इसके बाद यह शख्स पैराग्लाइर को कंट्रोल नहीं कर सकता है। इसके बाद पैराग्लाइर खजूर के पेड़ से टकराता है। शख्स पेड़ से टकराकर नीचे गिर जाता है। शुक्र है कि वह पेड़ पर गिरता है। अगर थोड़ा सा भी इधर-उधर होता, तो वह खाई में गिर जाता, जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था।
Also Read: बच्चे ने अजगर को समझा खिलौना, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल
नेटिजेन्स रिएक्शन
इस वीडियो को @1000waystod1e नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और स्टंट करने वाले शख्स का मजाक भी बना रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "हिल स्टेशन पर जाकर ऐसे खेल में हाथ बिल्कुल नहीं आजमाना चाहिए जो आपने कभी खेला ही न हो। tittyleds नाम के यूजर ने लिखा, "मैं भी एक पक्षी की तरह उड़ना चाहता हूं और पेड़ के सहारे से सरकना चाहता हूं।" वहीं DaddyPsyops नाम के यूजर ने लिखा कि यह फल तोड़ने का अजीब तरीका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS