Stunt Video: व्हील चेयर पर बैठ शख्स ने किया स्लाइडिंग स्टंट, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Stunt Video: व्हील चेयर पर बैठ शख्स ने किया स्लाइडिंग स्टंट, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
X
Stunt Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब कारनामों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के उन पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो...

Stunt Video: स्टंट का क्रेज और वायरल होने का पागलपन लोगों पर इस कदर छाया हुआ है कि वे इसके आगे उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता। आए दिन इंटरनेट पर तरह-तरह के स्टंट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान पर खेल कर वीडियो शूट कराते है। स्टंट कर रील बनाने का पागलपन बड़े से लेकर बच्चे भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में स्टंट वीडियो को मात्र देखा ही नहीं जाता, बल्कि जमकर शेयर भी किया जाता है। ऐसा ही एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। नीचे देखिए वीडियो...

हमलोगों ने आजतक कई तरीके के स्टंट वीडियो को देखा और सुना है, जैसे ट्रेन की पटरी के नीचे लेटकर रील बनाना, सड़क के बीच स्टंट इत्यादि। लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को व्हील चेयर पर बैठकर स्टंट करते हुए देखा और सुना है। आज हम आपको बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे व्हील चेयर स्टंट वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी।

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक दिव्यांग शख्स व्हील चेयर पर बैठकर स्लाइड करते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है। स्टंट भी ऐसा है कि हल्का सा अनबैंलेस होने पर जान भी जा सकती है। वीडियो को देखने पर लग रहा है कि जैसे कोई कम्पटिशन वीडियो हो, जिसमें शख्स को स्टंट करने के लिए कहा गया। वीडियो में शख्स तेज रफ्तार से स्लाइड करता हुआ अचानक कई फीट ऊपर की ओर उड़ जाता है। शख्स हवा के माध्यम से ऊंचाई पर गोल-गोल घूमते हुए बड़े आराम से नीचे लैंड करता है।

इस वायरल वीडियो @HumansNoContext नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। सिवर्ट नाम के यूजर ने लिखा यह काबिल-ए-तारीफ है। वस्टर वनाम के यूजर ने लिखा कि बिना संस्पेशन जमीन पर लैंड करना बहुत कठिन है।

Also Read: जनरेटर चालू करने के लिए मजदूरों ने लगाया जुगाड़, फिर जो हुआ...

Tags

Next Story