Video: खतरनाक मगरमच्छ से इस मेयर को हुआ इतना प्यार कि बना लिया दुल्हन, अनोखी शादी में जुटे सैकड़ों मेहमान

शादी करने से पहले हर पुरुष और महिला अपने जीवनसाथी के साथ घर बसाने का सपना देखते हैं। दोनों की अपनी-अपन पसंद होती हैं लेकिन अगर पति-पत्नी इंसान की जगह मगरमच्छ हैं तो ये सपने कैसे पूरे होंगे। आप यह सोच रहे हैं कि हम ये बातें क्यों कर रहे हैं लेकिन यह कोई किंवदन्ती नहीं बल्कि एक सच्चाई है। मेक्सिको (Mexico) के एक गांव में एक मेयर की शादी महिला की जगह मगरमच्छ से कर दी गई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने के बाद लोग इसे अजीबोगरीब घटना बता रहे हैं लेकिन वास्तव में मेयर एक ट्रेडिशनल परंपरा का पालन कर रहे हैं।
In an age-old ritual, a Mexican mayor married his alligator bride to secure abundance. Victor Hugo Sosa sealed the nuptials by kissing the alligator's snout https://t.co/jwKquOPg93 pic.twitter.com/Vmqh4GpEJu
— Reuters (@Reuters) July 1, 2022
सैन पेड्रो हुआमेलुला (San Pedro Huamelula) के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा (Victor Hugo Sosa ) ने हाल ही में एक रॉयल ट्रेडिशनल सेरेमनी में अपनी मगरमच्छ 'दुल्हन' से शादी की। इस अनोखी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। शादी में सफेद गाउन और घूंघट में मगरमच्छ नजर आया। सोसा अपनी 'दुल्हन' को अपने हाथों में पकड़े हुए थे और स्थानीय लोगों के साथ गांव के बीच से गुजर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया।
आप अभी यह सोच रहे होंगे क्या इसमें सच्चाई है लेकिन आपको अभी और झटके लग सकते हैं। जी हां, इनमें से सबसे हैरान करने वाला वह वीडियो था जिसमें मेयर अपनी नई दुल्हन को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए मगरमच्छ का मुंह कसकर बांध दिया गया था। कई लोगों को यह शादी डरावनी लगी और वे इसे देखकर बेचैन हो गए। इस मगरमच्छ को 'लिटिल प्रिंसेस' कहा जाता है और इस जानवर को 'धरती माता' का प्रतिनिधि माना जाता है। वहीं एक स्थानीय नेता से इसका विवाह ईश्वर के साथ मानवीय मिलन का प्रतीक है।
वहीं इस बारे में मेयर ने कहा, "हम प्रकृति से पर्याप्त बारिश और भोजन मांगते हैं।" सोसा ओक्साका के प्रशांत तट पर एक छोटे मछुआरों के गांव के मेयर हैं। मेक्सिको के दक्षिण में स्थित ओक्साका अपनी स्वदेशी संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सात वर्षीय मगरमच्छ दुल्हन को सैन पेड्रो हुआमेलुला के साथ साथ जन्मो के बंधन में बांध दिया गया और वहां मौजूद भीड़ ढोल और तुरही बजा कर इस सेरेमनी को एन्जॉय कर रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS