कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रही थी महिला, फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख यकीन नहीं होगा

कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रही थी महिला, फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख यकीन नहीं होगा
X
वहीं इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक महिला कैसे आवारा कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रही है जो कि लोगों क काफी पसंद आ रहा है।

एक मां (Mother) दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा अपने बच्चों की परवाह करती है। वो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मां का प्यार दुनिया में किसी भी चीज से सबसे ऊपर है। दुनिया में मां की बराबरी कोई दूसरी चीज नहीं कर सकती, उसके प्यार की तुलना में कोई भी बड़ी से बड़ी चीज शून्य दिखाई देती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रही है जहां उन्हें छोटे-छोटे पिल्लों की मां उस महिला का धन्यवाद करती है।

वहीं इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक महिला कैसे आवारा कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रही है जो कि लोगों क काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में एक खुश माँ कुत्ते को नाचते और उस महिला को धन्यवाद देने के लिए अपनी पूंछ हिलाते हुए दिखाया गया है, जो अपने बच्चों को खाना खाते देखती है। वहीं ये माँ तब तक महिला के पास जाती है और अपना सिर गोद में रखकर उसका आभार व्यक्त करती है।

ये वीडियो ट्विटर पर योग नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि डॉग मॉम उसके बच्चों को खाना खिला रही महिला का आभार व्यक्त कर रही है। अभी तक इस वीडियो को कई लोग पसंद कर चुके हैं, साथ ही 1 लाख से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Tags

Next Story