Viral Video: नदी में डूबते हुए हथिनी ने कुछ इस तरह बचाई अपने बच्चे की जान, मां की ममता को देखकर आप भी करेंगे गर्व

Viral Video: नदी में डूबते हुए हथिनी ने कुछ इस तरह बचाई अपने बच्चे की जान, मां की ममता को देखकर आप भी करेंगे गर्व
X
मनुष्य एक बुद्धिजीवी प्राणी माना जाता है। ये पशु-पक्षियों में भी देखा जाता है कि मां अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती है। चिड़िया व अन्य पक्षी अपने बच्चों के लिए खाना इकट्ठा करके लाती है तो जानवर भी अपने बच्चों को खतरे में देखकर हमला करने वालों पर अटैक कर देते हैं। यह प्रकृति की अद्भुत देन है। कुछ ऐसी ही मां की ममता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक हथिनी अपने बच्चे की जान बचा रही है।

मनुष्य एक बुद्धिजीवी प्राणी माना जाता है। ये पशु-पक्षियों में भी देखा जाता है कि मां अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती है। चिड़िया व अन्य पक्षी अपने बच्चों के लिए खाना इकट्ठा करके लाती है तो जानवर भी अपने बच्चों को खतरे में देखकर हमला करने वालों पर अटैक कर देते हैं। यह प्रकृति की अद्भुत देन है। कुछ ऐसी ही मां की ममता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक हथिनी अपने बच्चे की जान बचा रही है। नदी को पार करते समय हाथी का बच्चा डूबने लगता है। बच्चे की जान बचाने का वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


वायरल वीडियो में एक हाथियों का झुड़ नदी को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। झुड़ में मौजूद सभी हाथी नदी को पार कर लेते है, लेकिन इसमें एक हथिनी और उसका बच्चा रह जाता है। तभी अचानक हाथी का बच्चा डूबने लगता है। हाथी का बच्चा काफी छोटा है। उसी दौरान हाथिनी की नजर उसपर पर पड़ जाती है। बच्चे को डूबता देख उसकी मां पास पहुंचती और धीरे—धीरे उसे नदी के किनारे तक पहुंचाती है। जिससे उसकी जान बच जाती है। सोशल मीडिया पर हाथियों के इस प्यारे से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। दरअसल, वीडियो में साफ है कि मनुष्य के अलावा पशु पक्षी अपने बच्चों को बहुत प्यार करते है।

हर मां अपने बच्चों को मुश्किल में नहीें देख सकती है। इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी Parveen Kaswan ने शेयर किया है। इस वीडियो को 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है।

Tags

Next Story