मुंबई में लगातार जारी बारिश के बीच लोगों ने कपड़े सुखाने का किया ऐसा जुगाड़, Video देख रह जाएंगें दंग

मुंबई में लगातार जारी बारिश के बीच लोगों ने कपड़े सुखाने का किया ऐसा जुगाड़, Video देख रह जाएंगें दंग
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें मुंबई के लोगो ने बारिश में कपड़े सुखाने का एक अलग सा जुगाड़ बनाया हैं।

सपनों के शहर मुंबई (Mumbai) में जाना और वहां रहना तो लगभग हर किसी का सपना होता है। लेकिन उसे कम लोग ही पूरा कर पाते हैं। मुंबई में घूमने के लिए भी बहुत सारी जगह हैं। साथ ही वहां की लोकल ट्रेन (Local Train) भी काफी देखने लायक होती है। मुंबई की लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) को 'मुंबई की जान कहा जाता हैं' और ऐसा कहे भी क्यों न। आखिर मुंबई में रहने वाले आम लोगों के लिए तो यही सबसे अच्छी साबित होती है। फिर चाहे किसी को दफ्तर जाना हो या एक किसी एक लोकल जगह से दूसरी जगह। इसके साथ ही आपने बहुत बार ये भी देखा होगा की मुंबई की ये लोकल ट्रेन बहुत बार भरी हुई नजर आती है। इनमें बैठने के लिए तो छोड़िये पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाती। लेकिन मुंबई के लोग भी कहां कम है वो भी किसी न किसी तरीके से इसमें घुस ही जाते है और सफर करते हैं।

मुंबई में इन दिनों काफी बारिश हो रही है जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों में से एक है बारिश के टाइम पर कपड़े न सूखने की परेशानी। अब इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए मुंबई के लोगों ने एक गजब का रास्ता अपनाया है। जिसे देख आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। यहां तक की हो सकता है की इनका ये रास्ता आपको भी इतना पसंद आ जाए की कभी जरूरत पड़ने पर आप भी इसका इस्तेमाल कर ले। तो चलिए हम आपको बताते है मुंबई वालों का ये गजब का जुगाड़।

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है की कैसे मुंबई के लोग ट्रेन में अपनी सीटों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इसी डिब्बे में आपको कपड़े सूखते हुए भी नजर आ रहे होंगे। किसी ने ट्रेन में अपना तौलिया तो किसी ने अपनी शॉल सूखा रखी हैं। ट्रेन में कपड़े सूखते हुए तो शायद ही आपने पहली बार देखें होंगे। पर बारिश के इस मौसम में लोग करें भी तो क्या..घर पर कपड़े सुख नहीं रहे होंगे तो सोचा क्यों न ट्रेन की हवा से ही सूखा लिए जाए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दादरमुम्बईकर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हुए इस वीडियो को अब तक कई लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। तो वहीं बहुत से लोगों ने इसे लाइक भी किया हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है और लिखा है की मैंने ऐसा नजारा पहली बार देखा।

Tags

Next Story