ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ दिखाई एकजुटता और फिर...

ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ दिखाई एकजुटता और फिर...
X
सुकमा। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान व पुलिस जनता के मध्य बेहतर संबंध बनाने के प्रयास सफल होता दिखाई पड़ रहा है।फुलबगड़ी थानाक्षेत्र के पोंगाभेज्जी के ग्रामीणों में पहली बार नक्सलियों के खिलाफ एकता देखने को मिली।

सुकमा। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान व पुलिस जनता के मध्य बेहतर संबंध बनाने के प्रयास सफल होता दिखाई पड़ रहा है।फुलबगड़ी थानाक्षेत्र के पोंगाभेज्जी के ग्रामीणों में पहली बार नक्सलियों के खिलाफ एकता देखने को मिली। ग्रामीण आपने साथ गाँव के 3 युवक मड़कम रामा ,पुनेम गंगा ,पोडियम हिड़मा जो नक्सली संगठन में जनमिलिशिया के लिए काम कर रहे थे उन्हें भी पुलिस के समक्ष पेश किया। इसके अलावा इन ग्रामीणों ने भविष्य में नक्सलियों के लिए काम न करने व उनका सहयोग न करने का वादा किया। एसपी शलभ सिन्हा ने ग्राणीणों को नक्सलवाद से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और उनकी समस्याओं को दूर करने का भी भरोसा दिलाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story