Dance Video: लैंडस्लाइड के बीच बहते पानी में खड़ी होकर नाची लड़कियां, लोग बोले- 'हट जाओ वहां खतरा है'

Dance Video: भारी-बरसात की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोग परेशान है, उनका सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड होने की वजह से कई पुल बह गए हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां अपनी जान की परवाह किए बिना डांस करते हुए नजर आ रही है। ये ही नहीं वह इसका वीडियो भी बनवा रही हैं। जिसे देखकर लग रहा है ये लड़किया सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसा कर रही हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी बारिश की वजह से जहां एक तरफ सड़क पर तेज जल बहाव के कारण लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पानी के बहते सैलाब के बीच लड़कियां मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी एक लड़की छाता लेकर उनकी वीडियो बनाते हुए नजर आ रही है। इन लड़कियों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था, मगर ये नहीं मानी। मौके पर मौजूद किसी पर्यटक ने लड़कियों के डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो किसी पहाड़ी क्षेत्र का लग रहा है।
Also Read: Delhi Metro में लड़की ने किया खतरनाक डांस, देखते रह गए लोग
इस वीडियो को @trollpokhara नाम के इंस्ट्राग्राम पेज पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो का 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग देखा चुके हैं। वायरल क्लिप को देख कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि कैसे कोई ऐसी सिचुएशन में डांस कौन कर सकता है। जब सभी लोग परेशान हो। एक यूजर ने लिखा- आज के युवा रील के लिए पागल हो गए हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- वहां से जल्दी हटो खतरा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS