Video Viral: मेट्रो में सीट के लिए इस शख्स ने लगाया तगड़ा जुगाड़, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Video Viral: मेट्रो में सीट के लिए इस शख्स ने लगाया तगड़ा जुगाड़, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
X
ये वीडियो एक प्रैंक से जुड़ा हुआ है। इसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ता है लेकिन उसे सीट नहीं मिलती है इसलिए वो कुछ ऐसा करता है जिससे उसे आसानी से सीट मिल जाती है।

सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया मजेदार वीडियो (Funny Video) से भरी हुई है। इसके सभी प्लेटफॉर्म पर प्रैंक से जुड़े कई वीडियो मिल जाएंगे जो वाकई बेहद दिलचस्प और मजेदार होते हैं। कुछ वीडियो तो अपलोड होते ही वायरल (Viral Video) हो जाते हैं, और लंबे समय तक देखे जाते हैं। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक प्रैंक से जुड़ा हुआ है। इसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ता है लेकिन उसे सीट नहीं मिलती है इसलिए वो कुछ ऐसा करता है जिससे उसे आसानी से सीट मिल जाती है।

हर किसी को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। इसे देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुक रही है। लोगों के बीच इस तरह के वीडियो की डिमांड काफी होती है इसलिए इन्हें कई व्यूज भी मिलते हैं। दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि मेट्रो का पूरा कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है, इसी बीच एक बुजुर्ग महिला की एंट्री होती है, जिसके हाथ में छड़ी और कमर झुकी हुई है। पहली नजर में देखकर कोई भी कहेगा कि ये असल में बुजुर्ग महिला ही है, जो सही से चल भी नहीं पा रही है। लेकिन जैसे ही उसे बैठने के लिए सीट मिलती है वैसे ही बुजुर्ग महिला के लिबास में एक शख्स निकलता है जिसे देखकर आसपास बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं वहीं दूसरी ओर उसे सीट देने वाले लोग हैरान रह जाते हैं और खुद को छला हुआ महसूस करते हैं।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इस तरह की हरकत को गलत भी बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि अगली बार लोग किसी सही इंसान की मदद नहीं करेंगे क्योंकि, उन्हें लगेगा कि वो इंसान भी मजाक कर रहा है।

Tags

Next Story