छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, BSF का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, BSF का एक जवान घायल
X
छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल बीएसएफ का जवान जगतार सिंह है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल बीएसएफ का जवान जगतार सिंह है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट भेजा गया है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एंबुस लगाकर घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी मुहिम में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सप्तधारा पुल के पास ब्लास्ट किया। जिसमें एक जवान घायल हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story