मध्यान्ह भोजन में अंडे को लेकर विपक्ष में भारी हंगामा

मिड डे मील में अंडा को शामिल करने के बाद सियासत गरमा गई है। गुरुवार को सदन में अंडे को लेकर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस हुई। इस मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि जिन शालाओं में अंडा वितरण किया जाना है, वहां शाकाहारी छात्र-छात्राओं के लिए अन्य प्रोटीनयुक्त मिल्क, सोयाबीन, बिस्किट जैसे समान भी बांटे जाने हैं। उन्होंने विकल्पों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने भी आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा वितरण का निर्णय लिया था जो आज भी लागू है। इससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी स्कूलों में अंडा वितरण को राजनीतिक रंग दे रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS