Optical Illusion: तस्वीर में छिपी है फरवरी की सही स्पेलिंग, क्या 5 सेकंड में ढूंढ पाए आप

Optical Illusion Picture : अभी तक तो आप समझ ही गए होंगे कि ऑप्टिकल इल्यूजन (optical illusion) किसे कहते हैं। ये एक ऐसी पहेली होती है, जिसे हर कोई खेलना चाहता है। इसे खेलने के लिए तेज दिमाग के साथ-साथ तेज नजरों की भी जरुरत होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी बहुत सी तस्वीरें आपने सोशल मीडिया (social media) पर देखी होंगी। इन ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती। अब एक बार फिर हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देख कर आपका दिमाग चकरा जाएगा।
5 सेकंड में दे जवाब
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल (viral) हो रही है। इस तस्वीर ने अच्छे-अच्छे लोगों को तगड़ा चैलेंज दे दिया है, जो लोग अभी तक खुद को जीनियस समझ रहे थे, वो भी इस तस्वीर को सॉल्व कर पाने में फेल हो गए हैं। अगर आपने इसका जवाब दे दिया, तो यह माना जाएगा कि आप जीनियस से भी आगे हैं। इस जबरदस्त तस्वीर में आपको फरवरी महीने की सही स्पेलिंग पता करके बतानी है। बता दें कि इस तस्वीर में फरवरी की सारी स्पेलिंग गलत लिखी हुई है, सिर्फ एक ही ऐसी स्पेलिंग है, जो सही है। आपको उसी को ढूंढकर बताना है। यह चैलेंज आपको सिर्फ 5 सेकंड में सॉल्व करना है।
अगर आपने इसे इतने ही टाइम में सॉल्व कर दिया तो ठीक है, वरना फिर अगली बार से ऐसा कोई चैलेंज न लें। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पीले रंग का एक बोर्ड बना हुआ है। इस बोर्ड पर 100 से ज्यादा फरवरी की स्पेलिंग लिखी गई है। मजेदार बात यह है कि ये सारी स्पेलिंग गलत हैं, सिर्फ एक को छोड़कर और वही एक सही स्पेलिंग ढूंढनी है।
यह रहा सही जवाब
अभी तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यह तस्वीर काफी कठिन है। हो सकता है बहुत से लोगों ने तय समय में सही स्पेलिंग को ढूंढ भी लिया हो और बहुत से इस कोशिश में नाकाम रहे हों। कोई बात नहीं जो इस बार नहीं ढूंढ पाए, उन्हें जवाब हम बता देते हैं। इस तस्वीर के बाएं तरफ से दूसरी लाइन में ऊपर से नीचे जाने पर 11वें नंबर पर स्पेलिंग सही लिखी हुई है।
अब आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बताएं कि आपने सही जवाब कितनी देर में ढूंढा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS