Optical Illusion : सिर्फ 5 सेकंड में A to Z में ढूंढे कहा हुई गलती, जवाब देख चकरा जाएगा सिर

Optical Illusion : कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमारे दिमाग को घुमा देती हैं और साथ ही कुछ चीजों को अलग तरह से देखने की क्षमता को चैलेंज भी करती हैं। जब हम उन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में कुछ खोजना शुरू करते हैं, तो उनके जवाब हमारे सामने होते हुए भी कई बार हमें नजर नहीं आते। इस गेम में तेज निगाहों के साथ आपको तेज दिमाग की भी जरुरत होती है। कुछ लोग इनमें छुपे हुए जवाब को ढूंढ लेते हैं। वहीं कुछ बहुत कोशिश के बाद भी नहीं ढूंढ पाते। अब हम आपके लिए ऐसी ही एक Optical Illusion वाली तस्वीर लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
A To Z में ढूंढे गलती
ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें कॉपी पर हाथ से लिखे हुए नोट्स की तस्वीर दिख रही है उसमें ऊपर लिखा हुआ है कि इसमें क्या गलत है। उसके बाद नीचे A से लेकर Z तक अंग्रेजी वर्णमाला लिखी गई है। तस्वीर के आखिर में एक नोट लिखा है कि आप जितने शांत हैं, गलती ढूंढना उतना ही आसान है।
Can you find ? 🧐 pic.twitter.com/I4jBwodbV2
— Anu Sehgal 🇮🇳 (@anusehgal) February 20, 2023
अब चुनौती इस तस्वीर में गलती खोजने की है। चलिए इसे और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए हम आपको इस गलती को ढूंढ़ने के लिए सिर्फ 5 सेकंड का समय देते हैं। जिसने भी इस इल्यूजन को बनाने की कोशिश की, वह बेहद ही चालाक है। आप में से बहुत से लोगों को इसका आंसर मिल गया होगा, लेकिन अभी भी कुछ को इसका उत्तर जानने में थोड़ा समय लग सकता है।
यहां देखें जवाब
अभी तक अगर आप इसे नहीं ढूंढ सके, तो चलिए हम आपको बताते हैं। परन्तु पहले जवाब देखने के लिए तस्वीर को ध्यान से देखना होगा। इस कॉपी में अल्फाबेट लिखने वाले शख्स ने ध्यान हटाने के लिए काफी चतुरता दिखाई और लोगों को यह विश्वास दिलाया कि कोई अक्षर इधर-उधर हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है।
गलती लास्ट में लिखे सेंटेंस में छिपी है। लोग गलती खोजने में इतना व्यस्त हो गए कि वह Find शब्द की स्पेलिंग देखना ही भूल गए। अगर आप इसे थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो N शब्दों की अदला-बदली हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS