Orangutan Video: ओरंगुटान ने की गजब की ड्राइविंग, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Orangutan Video: ओरंगुटान ने की गजब की ड्राइविंग, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
Orangutan Video: आएं दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंसान तो इंसान जानवरों के वीडियो भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं। जिसे देखने के बाद उन पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखिए वीडियो...

Orangutan Video: सोशल मीडिया के दौर में तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें कुछ हरकतें ऐसी होती हैं जिस पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। इंसान की तो छोड़िए कभी-कभी जानवरों की ऐसी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है जिस पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है।

क्या आपने कभी किसी जानवर को गाड़ी चलाते हुए देखा है, जी हां गाड़ी चलाते हुए और ड्राइविंग भी ऐसी जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। यह जानवर गोल्फ कार्ट का वाहन चला रहा है। जिसे देखकर आप जानवरों को इंसान से कम नहीं समझेंगे। अधिकतर लोगों को ये लगता है कि जानवरों में समझ नहीं होती, इसलिए उन्हें जानवर कहा जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। हमारे आस-पास रहने वाले जानवर बहुत समझदार होते हैं। कुछ जानवरों का दिमाग तो इतना तेज होता है कि वे इंसान जैसी हरकतें करते हैं। जैसी गाड़ी चलाना, एक दूसरे की केयर करना, मुश्किल कामों को भी आसानी से करना। अगर भरोसा नहीं हो रहा है तो देखिए वीडियो....



Also Read: बाइक पर घास लादकर ड्राइविंग करता दिखा शख्स, लोग बोले- ऐसा योग...

इंटरनेट पर जानवर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है इस जानवर का नाम ओरंगुटान है। यह जानवर गोल्फ कार्ट चलाता हुआ दिख रहा है। ओरंगुटान की ड्राइविंग स्किल को देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह एक जानवर है। वायरल वीडियो दुबई का बताया जा रहा है। इस वायरल क्लिप को @TansuYegen नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। क्लिप को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एचएफस्टूडियो2021 नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "वह अजीब तरह से मेरे दादाजी की तरह गाड़ी चलाते हुए दिखता है।" फराह नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "काबिले तारीफ है ये।"

Tags

Next Story