Pakistan: पहले प्यार को भूल पाना था मुश्किल, 70 साल की पाकिस्तानी महिला 33 साल छोटे लड़के की बनी दुल्हनियां, देखें Video

कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है, प्यार तो प्यार होता है। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। फिर चाहे दोनों में उम्र का फासला कितना ही क्यों न हो। ऐसी ही एक प्रेम कहानी पाकिस्तान (Pakistan) से सामने आई है। 37 साल इफ्तिखार (Iftikhar) ने अपने बचपन का प्यार पाने के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला से शादी कर ली।
किश्वर (Kishwar) और इफ्तिखार (Iftikhar) बचपन से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन घरवालो ने उस समय उनकी बात नहीं मानी थी। अब दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए शादी कर ली है। जिसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो जमकर वायरल (Viral) किया जा रहा है।
देखें वीडियो
इस वजह से नहीं हो पाई थी शादी
युवावस्था में इफ्तिखार (Kishwar) का किश्वर से शादी नहीं कर पाए, क्योंकि जब वह बहुत छोटे थे, घरवालों ने भी इसकी इजाजत नहीं दी थी। इफ्तिखार (Kishwar) शादी के बाद, किश्वर से पार्कों में या अलग-अलग जगहों पर दोनों अक्सर मिलते थे। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह 70 साल की उम्र में अपनी बचपन के प्यार से शादी करेगा। अब वे दोनों विवाहित हैं और अपने सपनों को पूरा कर चुके हैं। उनकी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हनीमून पर जाएंगे दोनों
किश्वर (Kishwar) भले ही 70 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी ख्वाहिश किसी यंग कपल से कम नहीं है। किश्वर (Kishwar) शादी के बाद कराची और मारी जाना चाहती है।
इफ्तिखार ने बचपन के प्यार से शादी करने की ठानी
इफ्तिखार (Iftikhar) से शादी न होने के बाद किश्वर (Kishwar) ने किसी ओर से शादी न करने का फैसला किया। लेकिन इफ्तिखार (Iftikhar) काफी भाग्यशाली निकलें, क्योंकि उनकी पत्नी ने उन्हें दूसरी शादी की अनुमति दी। अगर देखा जाए तो कोई भी महिला अपने पति की दूसरी शादी के बारे में बात नहीं करती, कई बार तो इस बात से काफी उग्र भी हो जाती है। लेकिन यहां इफ्तिखार (Iftikhar) को उनकी पत्नी ने खुशी से अनुमति दें दी। जिसके बाद इफ्तिखार दोनों ने शादी कर ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS