Video Viral: सोशल मीडिया पर छाया पावरी गर्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

Video Viral: सोशल मीडिया पर छाया पावरी गर्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन
X
Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों पावरी गर्ल (Pawari Girl) के नाम से मशहूर पाकिस्तानी लड़की दानानीर मोबीन (Dananeer Mobeen) का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ हैं।

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों पावरी गर्ल (Pawari Girl) के नाम से मशहूर पाकिस्तानी लड़की दानानीर मोबीन (Dananeer Mobeen) का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पाकिस्तान फिल्म पंजाब नहीं जाऊंगी ( Punjab Nahi Jaungi) का गाना गाया है। जादुई आवाज में गाए इस गाने को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दानानीर ने कहा- खोया जो तू, होगा मेरा क्या…मेरा पसंदीदा पाकिस्तानी फिल्मों में से एक है पंजाब नहीं जाउंगी का यह मधुर गीत।

वायरल वीडियो में दानानीर ने इससे पहले 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' गाना गाकर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं। ये वीडियो भी लाखों बार देखा गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया। मालूम हो कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानानीर तब सोशल मीडिया में छा गईं थीं जब उन्होंने फरवरी में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उनके 'पावरी' बोलने का अंदाज बड़ा मजेदार था। इसके बाद भारत सहित कई देशों में उनके स्टाइल को कॉपी करते हुए खूब वीडियो शेयर किए गए। दानानीर उसके बाद से ही सोशल मीडिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर dananeerr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 538,780 views मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- क्या आप मुझसे शादी करेंगी। एक कमेंट में कहा गया- आपको गायकी में अपना करियर बनाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि आप बहुत अच्छा गाती हैं।

Tags

Next Story