तेज रफ्तार में जबरदस्त हुआ सड़क हादसा, शख्स बीच रोड पर खड़ा होकर करने लगा अजीबोगरीब हरकत, देखिये घटना का Viral Video

सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। हादसे को देखकर आप भी अपनी आखों पर यकीन नहीं कर पांएगे। तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार तेज गाति में आता है। उसी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो जाती है। जिसके बाद वह कई फूट दूर जाकर गिरता है और बाइक के परखच्चे उड़ जाते है। बाइक सवार संभलता है और खड़ा होकर दूसरी तरह चला जाता है।
Pendekar og pic.twitter.com/uyIpYPLK8T
— Mas Adem (@ndagels) June 23, 2022
यह वीडियो कहां का है और कितने दिन पुराने होने की पुष्ट जानकारी नहीं है। इसे Mas Adem@ndagels ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक फ्लाई ओवर के पास से वाहनों का रैला गुजर रहा है। तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आता है। वह कार से टकरा जाता है। जिसके बाद बाइक के परखच्चे उड़ जाते है। वहीं, बाइक सवार शख्स हादसे के बाद दूर जा गिरता है। वह पहले लगड़ाकर चलता हुआ दिखाई देता है। वह सड़क के दूसरे किनारे जाकर खड़ा हो जाता है। हालांकि, वह इसी बीच कुछ अजीबो गरीब हरकतें भी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मौके से ढेरों गाड़ियां गुजर रही होती है, लेकिन कोई रुकता नहीं हैं। बल्कि देखकर निकल रहे है। तभी पीछे से एक बाइक सवार आता है और बाइक को एक साइड में कर देता है। यह वीडियो होश उड़ाने वाला है। इतना भयानक सड़क हादसा होने के बाद शख्स खड़ा कैसे हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS