छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद
X
छत्तीसगढ़ - ओडिशा सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए विशाखापट्नम रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ - ओडिशा सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए विशाखापट्नम रेफर किया गया है। मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता राकेश सोढी को मार गिराया है। वह मुल रुप से सुकमा जिले का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राकेश आंध्रप्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर स्पेश जोनल कमेटी के नेता के रुप में सक्रिय था। साथ ही मौक़े से एक एसएलआर और 303 रायफल भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है किओडिशा के मलकानगिरी में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story