प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर, देशव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे। यहां पर पीएम मोदी भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी ने वारणसी दौरे पर जाने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं मैन महल में आभासी संग्रहालय का दौरा करूंगा। प्रतिष्ठित दशाश्वमेध घाट के पास स्थित, यह शहर का एक सांस्कृतिक स्थल है।
यह हमारी महान सांस्कृतिक विरासत के पहलुओं को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देशव्यापी सदस्यता अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ेगा और यह हमारी पार्टी को भी मजबूत करेगा। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृक्षारोपण करके देश भर में एक नई अलख जगाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS