पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए 'कच्चा बादाम' पर केजरीवाल और भगवंत मान ने किया डांस, Video वायरल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections) में शानदार जीत के साथ पंजाब (Punjab) में इतिहास रच दिया। AAP ने 117 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए 92 सीटें जीतीं। इस जीत के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं आप पार्टी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो (Video On Social Media) सामने आया है।
दरअसल संपादित वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लोकप्रिय बंगाली वायरल गीत 'कच्चा बादाम' की धुन पर नाचते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
वहीं जो इसका ऑरिजनल वीडियो है उसमें दिखाया गया है कि दो व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं तभी उनमें से एक शख्स गिरने का नाटक करता है लेकिन फिर उसे सामने से आता दूसरा शख्स पकड़ लेता है और दोनों एक साथ नाचने लगते हैं। जबकि आस-पास के सभी लोग देखने लगते हैं। दूसरी तरफ वायरल हो रहे इस एडिटेड वीडियो में न केवल केजरीवाल और मान, बल्कि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी के चेहरे लगाए गए हैं। ऐसा लगता है जैसे केजरीवाल और मान 'कच्चा बादाम' पर नाच रहे हैं। चन्नी, सिद्धू और राहुल गांधी देख रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि सत्यापित #केजरीवाल और #भगवंत मान की जोड़ी #फूल नहीं #आग है...।
लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS