Video Viral: इंडियन नेवी बैंड ने बजाई 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' की जबरदस्त धुन, थ्रिलिंग अंदाज को देख आप भी लगेंगे झूमने

26 जनवरी को पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day 2022) मनाएगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। वहीं राजपथ (Rajpath) पर रिहर्सल (Rehearsal) जारी है। इसी को लेकर भारत सरकार ने शनिवार को आर डे समारोह के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) के रिहसल का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में भारतीय नौसेना के जवानों के बैंड को वर्दी पहने और हाथ में राइफल पकड़े हुए देखा जा सकता है। सभी जवानों को विजय चौक पर परेड मार्च के लिए बॉलीवुड गाने पर अभ्यास करते देखा गया।
दरअसल भारतीय नौसेना के जवानों ने 1967 में आई फिल्म 'कारवां' का मशहूर गाना 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' की धुन बजाते हुए और मार्च करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नौसेना के जवान अपनी राइफल्स पर हाथ थपथपाते हुए नजर आएंगे, जबकि कुछ जवान थिरकते हुए हुए दिखाई देंगे। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाना भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा बड़े उत्साह के साथ बजाया जा रहा है। 2.25 मिनट के इस वीडियो को अब तक कई लाखों लोग देख चुके हैं।
What a sight! This video will definitely give you goosebumps!🇮🇳 🇮🇳
— MyGovIndia (@mygovindia) January 22, 2022
Are you ready to witness the grand 73rd Republic Day celebrations with us? Register now and book you e-Seat today! https://t.co/kJFkcXoR2K @DefenceMinIndia @AmritMahotsav pic.twitter.com/3WZG30DWQ0
वहीं बता दें कि इस वीडियो को @mygovindia ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या नजारा है, ये वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देखा। लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे रिट्वीट किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS