Video Viral: मंडप में बैठा दूल्हा अचानक हो गया भावुक, दुल्हन ने इस तरह किया रियेक्ट

शादी से जुड़े कई वीडियो (Wedding Video) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए रहते हैं। इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की मस्ती, प्यार और इमोशन्स को देखा जा सकता है। किसी वीडियो में दुल्हन का शानदार डांस (Bride Dance) होता है तो किसी में दूल्हा और साली से जुड़े हंसी मजाक के पल होते हैं। कई बार तो शादी में दूल्हा और दुल्हन इमोशनल हो जाते हैं। काफी मुश्किलों को बाद जब अपने पसंद के लड़का-लड़की एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधते हैं तो इस दौरान दूल्हा-दुल्हन की खुशी देखने लायक होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा रो रहा है।
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा अपनी ही शादी में इतना इमोशनल हो जाता है कि वो मंडप में बैठे हुए रोने लगता है। इस दौरान दूल्हे को देखकर दुल्हन भी काफी भावुक हो जाती है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है।
बता दें कि वीडियो में आप देखेंगे कि शादी की रस्में चल रही हैं, दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार मंडप में मौजूद हैं। तभी दूल्हा अचानक इमोशनल हो जाता है और उसे देखकर दुल्हन और वहां मौजूद लोग भी इमोशनल हो जाते हैं। फिर जब दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है तो वो इस दौरान उसे किस भी करता है। लोग भी इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingworldpage नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं कई लोग इसे लगातार देख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में राहत फतेह अली खान का गाना 'रब्बा मैं तो मर गया ओए' बज रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS