Snake Video: बाथरूम में विशाल अजगर को देख, शख्स के उड़ गए होश, वीडियो वायरल

Snake Video: बीते दिनों आपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही सांप की वीडियो देखा होगा। जिसमें सांप पंखे की पंखुड़ी से टकराकर शख्स के ऊपर गिर जाता है। एक शख्स रोज की तरह टॉयलेट गया था लेकिन उसे यह नहीं पता था कि आज वह कुछ ऐसा देख लेगा, जिससे उसके पसीने छूट जाएंगे। उसने अचानक अपने टॉयलेट के शॉवर फ्रेम के एक विशालकाय अजगर को देख लिया।
मीडिया जानकारी के मुताबिक, शख्स जब टॉयलेट गया। तभी उसकी नजर शॉवर पर गई। उसने देखा कि एक काला कारपेट पाइथन उसके सिर पर मंडरा रहा है। इसके बाद उसने अजगर को पकड़ने के लिए 'हडसन स्नेक कैचिंग' वालों को बुलाया। इस घटना की जानकारी, हडसन स्नेक कैचिंग के मेम्बर एंथोनी जैक्सन ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी,साथ ही फोटो और वीडियो भी शेयर किया।
सांप का वजन
एंथोनी जैक्सन ने वीडियो में अजगर के बारे में बताते हुए कहा कि अजगर की लंबाई पांच से छह फीट और वजन 10 किलो के करीब था। जैक्सन ने साथ में यह भी बताया कि कॉल आने के 9 मिनट के अंदर ही वह शख्स के घर पहुंच गया। इसके बाद जैक्सन ने हुक के सहारे से पाइथन को नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान अजगर ने जैक्सन को डसने की भी कोशिश की लेकिन कुछ सेकंड के बाद सांप को नीचे उतार कर पकड़ लिया गया।
Also Read: Stunt Video: झूले पर खड़े होकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल
रिपोर्ट्स के अनुसार, सांप ऑस्ट्रेलिया की ठंड से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बाथरूम में सांप छत के रास्ते से अंदर आया। वैसे आपको बता दें कि कार्पेट पायथन सांप जहरीले नहीं होते हैं और अगर हम बात करें तो उनकी लंबाई 13 फीट तक होती है। ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए सांपों का घर में आना कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसी घटनाओं को होना आम बात है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS