Viral Video: तेल की धार में पराठा बनाता शख्स, नेटिजेंस ने कहा- मौत को दावत

Viral Video: तेल की धार में पराठा बनाता शख्स, नेटिजेंस ने कहा- मौत को दावत
X
Viral Video: पराठे खाना लगभग सभी को पंसद होता है। उसमें भी जब वो घी या बटर से बना हो तो पूछिए मत देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। पराठे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे। देखिए वीडियो...

Viral Video: मौसम ठंडा हो और उस दौरान गरम-गरम पराठा खाने को मिले तो उस समय आनंद दोगुना हो जाता है। अगर पराठा तेल की जगह घी या बटर में बना हो तब तो बात ही मत कीजिए। गरम पराठे का नाम लेने मात्र से अधिकतर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। पंजाब, हरियाणा या भारत के कई ऐसे शहर हैं, जहां पर पराठे को बहुत पंसद किया जाता है। दिल्ली सहित कई जगहों पर पराठे की दुकान बहुतायत में देखने को मिलती है और पराठा खाने वालो की भीड़ भी देखने को मिल जाती है। पराठे बनाने वाले दुकानदार पराठा बनाने के लिए घी, बटर या तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इंटरनेट पर पराठे को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

मौत को दावत देता तेल में डूबा पराठा

किसी शख्स को पराठे ना खाने का मन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद पराठा खाने का मन नहीं करेगा। क्लिप में सड़क के किनारे ठेले पर एक शख्स अजीब तरीके से पराठा बना रहे हैं। दुकानदार तवे पर पड़े पराठे के ऊपर तेल की धारा बहाने लगता है। पराठे के ऊपर इतना तेल डाल देता है कि पूरा का पूरा पराठा तेल में डूब जाता है। थोड़ी देर बाद शख्स पराठे के ऊपर थोड़ा सा तेल दूसरे डिब्बे में पलटता है। शख्स पराठे को पलट कर पकाता है। पकने के बाद देखने में पराठा करारा दिखता है।

Also Read: मेट्रो में महिलाओं की बहस का वीडियो वायरल, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को Gurwinder Singh Maan नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखने नेटिजोंस तरह -तरह के कमेंट कर रहे हैं। सत्यत्यागी नाम के सीजर ने कमेंट कर लिखा कि 30 रूपये का पराठा, 30 लाख का ट्रांसप्लांट। कबीर नाम के यूजर ने लिखा कि फूड ऑयल है या इंजन ऑयल। वहीं कुछ यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मौट का पराठा है साहब, दिल बोलेगा बस कर भाई तेरा हो गया।

Tags

Next Story