Video Viral: स्कूली छात्रों के सामने डांस दिखा रहा था लड़का, फिर लड़की ने किया कुछ ऐसा देख हैरान रह जाएंगे

सोशल मीडिया (Social Media) पर कब कौन वायरल हो जाए कोई नहीं जानता? रातों रात इंटरनेट सेंसेशन (Internet Sensation) बनने वाले कई मिल जाएंगे, फिर चाहे वो बच्चा हो, बुढ़ा हो या जवान। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया-जहान की चीजें हम आसानी से देख लेते हैं, आम से लेकर खास चीजों की भरमार भी हमें इसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। लोग आए दिन इसी उम्मीद में अपनी अतरंगी तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं कि कहीं उनकी वीडियो वायरल हो जाए।
लड़की का डांस देखकर सभी हैरान
एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, ये वीडियो दरअसल एक स्कूल के फंक्शन का है। जमकर देखा जाने वाले इस वीडियो में डांस का कार्यक्रम हो रहा है। इसके बैकग्राउंड में भोजपुरी म्यूजिक बज रहा है साथ ही कई सारे स्कूली बच्चे ग्राउंड में बैठकर इस डांस कार्यक्रम को देख रहे हैं। इस दौरान एक लड़का सभी के सामने डांस कर रहा है। लेकिन वो हैरान तब रह जाता है जब बीच में एक लड़की आती है और वो कुछ ऐसा करती है जिसे देख उसकी आंखे फटी रह जाती हैं।
लड़की का डांस देख ताली बजाने को हो जाएंगे मजबूर
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में लड़का समारोह में परफॉर्म कर रहा है, वो अपने डांस से वहां मौजूद अपने साथ के छात्रों और टीचरों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। तभी अचानक वो होता है जिसकी उम्मीद शायद ही कोई किया होगा। लड़के को लगता है कि अपना डांस दिखाकर वो प्रतियोगिता को जीत लेगा लेकिन कुछ सेकेंड बाद लड़की उसका भ्रम तोड़ देती है। लड़की ने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स दिखाए कि लड़का थोड़ी देर साइड में खड़ा देखता रह गया। एक पल में ही माहौल बदल जाता है और लड़का भी लड़की का साथ देने के लिए उसके साथ डांस करने लगता है।
वीडियो के शुरु में तो लड़की नॉर्मल डांस स्टेप्स करती है जिसे देख लगता है कि उसे डांस नहीं आता लेकिन बाद में वो सबको हैरान कर देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, हर कोई लड़की का डांस देखकर ताली बजाने पर मजबूर हो गया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर memes.bks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS