Video Viral: इस लड़की ने खाया 60 सेेकेंड में 352 ग्राम चिकन तो बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

Video Viral: इस लड़की ने खाया 60 सेेकेंड में 352 ग्राम चिकन तो बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे
X
इन दिनों सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है इस वीडियो में एक लड़की बिना रुके चिकन से भरी प्लेट केवल 1 मिनट में खा जाती है।

कहते हैं खाना धीरे-धीरे और अच्छे से चबाना चाहिए। जिससे कि खान आसानी से पच सके। कई लोगों की आदत कफी धीरे खाना खाने की होती है तो कुछ लोग इतनी स्पीड खाते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। लेकिन क्या किसी को 1 मिनट में पूरा खाना खाते हुए देखा है? कितनी भी पसंदीदा डिश क्यों ना हो लेकिन 1 मिनट में कोई भी इंसान खाना नहीं खा सकता।

वहीं इन दिनों सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है इस वीडियो में एक लड़की बिना रुके चिकन से भरी प्लेट केवल 1 मिनट में खा जाती है। वाकई इस पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन ये सच है, जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा वो हैरान रह गया। भले हमें कोई भी डिश कितनी ही क्यों ना पसंद हो लेकिन उसे हम 1 मिनट में तो बिलकुल नहीं खा सकते। चिकन जैसे डिश को तो इंसान 1 मिनट में तो मुश्किल से 3-4 खा पाएगा लेकिन इस लड़की ने 1 मिनट में चिकन के इतने पकौड़े खाए कि वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बन गया।

बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली महिला का नाम लेह शुतकेवर है, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है। शुतकेवर ने 1 मिनट में 19 चिकन पकौड़े खाए हैं जो कि करीब 352 ग्राम चिकन मीट के बराबर है। लेह से पहले ये रिकॉर्ड नेला जिसेर के नाम था जिन्होंने एक मिनट में 298 ग्राम चिकन खाकर खिताब अपने नाम किया था।

हालांकि, लेह अपने प्रदर्शन से बिलकुल भी खुश नहीं है। उनका मानना है कि वो एक मिनट में इससे भी ज्यादा खा सकती थीं, लेकिन वो नहीं कर पाईं। इसके साथ ही लेह खाने से जुड़े 27 रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उनका नाम 27 बार अलग अलग चीजों के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज है।

Tags

Next Story