भोजपुरी गाने पर तंजानिया के भाई-बहन ने किया डांस, सिंगर ने की तारीफ

भोजपुरी गाने पर तंजानिया के भाई-बहन ने किया डांस, सिंगर ने की तारीफ
X
Video: सोशल मीडिया में डांस के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों तंजानिया की किली पॉल (Kylie Paul) और उनकी बहन नीमा (Neema) का भारतीय गानों पर डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Video: सोशल मीडिया में डांस के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन हम जिस वायरल वीडियो की बात करने जा रहे हैं। उससे आप जरूर परिचित होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं तंजानिया कि, जो सोशल मीडिया पर अपने वायरल डांस के लिए जानी जाती हैं। अकसर किली पॉल (Kylie Paul) और उनकी बहन नीमा (Neema) भारतीय गानों पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आपने भी पहले कई बार उनकी वीडियो देखी होगी। इस बीच उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, किली पॉल और उनकी बहन नीमा ने नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) के भोजपुरी गाने ‘गर्मी बढ़ल बटे कुर्ती’ पर डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। पारंपरिक तंजानिया पोशाक (Tanzania Dress) में सजे इन दोनों के भोजपुरी गाने पर डांस के वीडियो ने लाखों यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किली पॉल किस तरह से गाने को लिप-सिंक कर रहे हैं। भाई-बहन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। दोनों के इस वीडियो की सिंगर नीलकमल सिंह ने भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने तारीफ करते हुए एक कैप्शन भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस को यूजर्स से बहुत ही सराहना मिली है।

Tags

Next Story