इंदौर नगर निगम में बजट के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में कन्फ्यूज हो गए सदस्य

महापाैर मालिनी गाैड़ ने बुधवार काे 5647 करोड़ 10 लाख 10 हजार रुपए की आय और 5574 करोड़ 40 लाख 68 हजार रुपए की अनुमानित व्यय के साथ 96 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपए का बजट पेश किया। बताया जा रहा है कि मेयर ने चुनावी बजट पेश किया है। कोई टैक्स नहीं बढ़ाया, नया कर भी नहीं लगाया और जो स्मार्ट सिटी के पुराने काम चल रहे हैं, उनको आगे बढ़ाने की बात कही है। निगम का लक्ष्य 2020 तक कम से कम कचरा उत्पन्न करने का है। चार हजार से अधिक घरों पर सूखे कचरे को रखने के लिए बड़े बैग उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं निगम एनजीओ के जरिए ढाई से तीन रुपए प्रति किलो कचरा खरीद रहा है। निगम अब हर घर को 70 से 100 रुपए महीना कचरा बेचने से देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS