Video viral: प्यास लगने पर गाय ने लगाया गजब जुगाड़, समझदारी देख तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे

Video viral: प्यास लगने पर गाय ने लगाया गजब जुगाड़, समझदारी देख तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे
X
जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक गाय का है। जिसमें गाय को अपनी प्यास बुझाने के लिए जुगाड़ लगाता देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर कब कौन वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? अजीबो गरीब वीडियो (Weird Video) इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाते ही रहते हैं। कुछ बहुत अजीब होते हैं तो कुछ दिल जीतने वाले वीडियो भी होते हैं। वहीं कुछ वीडियो को देखकर तो हंसी नहीं रुकती तो कुछ को देखकर आंखे नम हो जाती हैं। इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक गाय का है। जिसमें गाय को अपनी प्यास बुझाने के लिए जुगाड़ लगाता देखा जा सकता है। गाय के इस जुगाड़ को देखकर आप भी तारीफ किए बगैर नही रह पाएंगे।

दरअसल इंस्टाग्राम पर Ghanta नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गाय प्यासी है लेकिन उसे पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कई कोशिशों के बाद उसे एक टंकी नजर आती है, लेकिन वो टंकी बंद है। इंसान हो तो टंकी खोल भी दे लेकिन जानवर कैसे उस टंकी को खोलेगा। यही सवाल सभी के मन में आता है। इस वीडियो में गाय की समझदारी भी देखने को मिलेगी जो शायद एक इंसान शायद ही करता।

बता दें कि पानी की टंकी के पास पहुंची गाय ने सबसे पहले अपने सींग से टंकी खोली और आराम से पानी पिया और फिर पानी के पीने के बाद खुद टंकी फिर से बंद कर दी। वीडियो में इस दृश्य को देखकर एक बार के लिए किसी को भी यकीन नहीं होगा कि आखिर एक जानवर ऐसा कैसे कर सकता है। लेकिन ये वाकई सच है। हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

इस वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को देख चुके हैं साथ ही लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Tags

Next Story