Video: लड़के ने 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर ऐसे हिलाई पतली कमर, देखकर आपको भी आ जाएंगे पसीने

Video: लड़के ने टिप-टिप बरसा पानी गाने पर ऐसे हिलाई पतली कमर, देखकर आपको भी आ जाएंगे पसीने
X
Dance Video: सोशल मीडिया के दौर में लोग वायरल होने के लिए तरह-तरह के कारनामें करते है। रील बनाने के करतब में लड़के और लड़कियां एक दूसरे का गेट-अप लेकर वीडियो बनाते है। देखिए लड़की के गेट-अप में लड़के का वीडियो...

Dance Video: बारिश का सुहाना मौसम हो और आप बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। यह गाना बारिश के मौसम का मजा दोगुना कर देता है। इस गाने पर बहुत सी वीडियो वायरल होती है, जिन्हें हम देख चुके हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर बारिश में आपको पसीना आ जाएगा और आप भी इस गाने पर थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

नीचे दिए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि लड़का बारिश में पीली साड़ी पहन कर 'टिप-टिप बरसा पानी' वाले गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा है और बेहद कमाल के मूव्य दे रहा है। वीडियो में लड़के ने जिस तरह से अपनी कमर को लचका कर डांस किया उसके आगे लड़कियां तो क्या बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल है। लड़के के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर धमाल मचा कर रखा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Also Read: स्ट्रीट वेंडर ने डोसे से बनाया Burj Khalifa, लोग बोले- 'ऐसा मत कर भाई'

लड़के की अदाओं ने लड़कियों को किया पीछे

क्लिप में लड़के ने जिस तरह ठुमके लगाए उसे देख ऐसा लगा मानो लड़की की अदांए आ गई हो। लड़के ने वीडियो में येलो साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है। लड़का बरसते हुए पानी के बीच झूमकर कर नाच रहा है। मानीष नाम के यूजर ने लिखा कि "चिलचिलाती गर्मी वाली बीरिश के बीच जबरजस्त डांस।" प्रियांशी नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा कि "आपके डांस मूव्स ने तो लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया।" पूजा नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा कि "भाई आपने अपने डांस मूव्स से एक्ट्रेस कैट्रीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है।"

Tags

Next Story