Bride Groom Video: दुल्हन को देखते ही खुशी से रोने लगा दूल्हा, आपको भी थोड़ा Emotional कर देगा ये वीडियो

Bride Groom Video: अपनी शादी में कई कपल कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उन्हें सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दिला देता है, वैसे तो शादियों में डांस और दुल्हन की एंट्री के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं, लेकिन अगर दूल्हा अपने पत्नी को देखकर खुशी से रोने लगे तो यह किसी भी लड़की के लिए ऐसा अनुभव है, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल को छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते है कि दुल्हन मुस्कुराते हुए स्टेज की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। दुल्हन को देख दुल्हे के आंख से आंसू बहने लगते हैं। दुल्हा पीछे मुड़कर अपने आंसू पोंछता है और फिर आगे होकर दुल्हन को देखने लगता है। अपने होने वाले पति को रोता देखकर दुल्हन उन्हें चुप होने का इशारा करती है। दुल्हन के इस इशारे के बाद दूल्हा खुश होकर घुटने के बल बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन दूल्हे को फूलों का गुलदस्ता देती है और उसके गले लग जाती है। शादी में मौजूद लोग उन्हें हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
Also Read: काली साड़ी पहनकर भाई की शादी में बहन ने किया डांस, वायरल हो गया वीडियो
दिल को छू लेने वाली यह वीडियो pavashubhy नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है। इस वायरल वीडियो को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। क्लिप को देखने के बाद लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सायरा नाम की लड़की ने कमेंट कर लिखा कि "ऐसे लड़के कहां मिलते हैं।" रित्तिका नाम की लड़की ने कमेंट करते हुए लिखा कि "ऐसा बंदा तो मैं भी डिजर्व करती हूं।" तो वहीं कुछ यूजर्स "दूल्हे के इस व्यवहार को नाटक बता रहे हैं।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS