बड़वानी में करंट लगने से 2 डूब प्रभावितों की मौत

बड़वानी में करंट लगने से 2 डूब प्रभावितों की मौत
X
टापू बने राजघाट में सोमवार सुबह बिजली के तारों की चपेट में आने से 2 डूब प्रभावितों की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 लोग झुलस गए।

टापू बने राजघाट में सोमवार सुबह बिजली के तारों की चपेट में आने से 2 डूब प्रभावितों की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 लोग झुलस गए। बिजली के तारों की चपेट में आने से राजघाट निवासी चिमन पिता नटवर दरबार और संतोष पिता लालसिंह की मौत हुई है। 2लोगों की मौत के बाद राजघाट के लोगों मे खासा आक्रोश है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशाशनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। राजघाट के लोगों ने शव को नाव में रखा हुआ है और विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का शव अभी भी बिजली के तारों में अटका हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story