UP Gram Panchayat Chunav: मतदान केंद्र पर महिला ने दिया नवजात को जन्म, बच्चे के ताऊ लड़ रहे चुनाव

UP Gram Panchayat Chunav: मतदान केंद्र पर महिला ने दिया नवजात को जन्म, बच्चे के ताऊ लड़ रहे चुनाव
X
UP Gram Panchayat Chunav: यूपी में ग्रांम पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान हुआ। इस दौरान अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र के गांव काजिमाबाद में वोट डालने गई एक महिला ने मतदान केंद्र पर ही बच्चे को जन्म दिया।

UP Gram Panchayat Chunav: यूपी में ग्रांम पंचायत चुनावों (up gram panchayat chunav) के लिए गुरुवार को चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान (Voting) हुआ। इसी अंतिम चरण की वोटिंग के बीच अलीगढ़ (Aligrh) से एक सुखद खबर निकलकर सामने आई है। जिले के अतरौली (Atrauli) क्षेत्र के गांव काजिमाबाद (Kajimabad) में वोट डालने गई एक महिला वोटर (Female voter) ने मतदान केंद्र (polling station) पर ही बच्चे को जन्म (birth) दिया। जच्चा और बच्चा की वीडियो (Video) वाट्सएप (Whatsapp) समेत अन्य सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर वायरल (Viral) हो रही है। सभी लोग महिला के साहस की सराहना कर रहे हैं। पूरे अलीगढ़ जिले में यह खबर सुर्खियों में है।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के तहसील अतरौली में गांव काजिमाबाद में बने एक पोलिंग बूथ से गुरुवार को यह पूरा मामला सामने आया। हर एक वोट जरूरी है जिसको लेकर महिला गर्भावस्था में ही गांव काजिमाबाद में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची थी। यहां महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में काजिमाबाद पोलिंग बूथ पर एकत्रित हुई महिलाओं ने मतदान केंद्र पर ही सकुशल डिलीवरी कराई। जहां महिला ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद पोलिंग बूथे से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

प्रधान पद के प्रत्याशी ने बताया कि मेरे भाई की पत्नी वोट डालने के लिए काजिमाबाद मतदान केंद्र पर आई थी। मतदान केंद्र पर भाई की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद उसने वहीं पर बच्चे को जन्म दिया है। उनको बेटा हुआ है। जिसके बाद मतदान केंद्र पर उपस्थित प्रशासन के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस मंगवाकर उनको स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर मां- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर ने बताया कि गांव काजिमाबाद मतदान केंद्र से एम्बुलेंस के द्वारा जच्चा-बच्चा को आशा वर्कर द्वारा यहां लाया गया था। महिला को टांके लगा दिए गए। नवजात बच्चे को हेपेटाइटिस और पोलियो की दवा पिला दे दी गई। यहां पर जच्चा को भी हल्का नाश्ता करा दिया गया था। जिसके बाद वह स्वयं अपनी इच्छा के अनुसार अपने घर वापस चले आए। महिला और नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस महिला के जेठ प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Tags

Next Story