Video : दुल्हन का चेहरा देख दूल्हे ने दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो देख नहीं बंद होगी हंसी

Funny Video : सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं और सुर्खियां बटोरने लग जाते हैं। उन वीडियो में आपको कभी दुल्हन की धांसू एंट्री देखने को मिलेगी, तो कभी दूल्हे का रोमांटिंक अंदाज सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता हुआ नजर आएगा। परन्तु अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देख कर आपकी हंसी बंद नहीं होगी। इस वीडियो में आपको दूल्हे का फनी अंदाज देखने को मिलेगा। जो अपनी दुल्हन को देखकर गजब का रिएक्शन देता है।
इस video में आप देख सकते हैं कि शादी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहा होता है। वीडियो में उसके साथ कई और लोग भी चलते हुए दिख रहे हैं। परन्तु इस दौरान दूल्हे को बिल्कुल भी सब्र नहीं होता और वो बीच रास्ते में ही दुल्हन का चेहरा देखने के लिए रुक जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे की इस हरकत से उसके घरवाले भी परेशान हो जाते हैं। इसके बाद जैसे ही दूल्हा लड़की का घूंघट उठाता है, वो खुशी से एकदम पगला जाता है। इसके बाद वो जो रिएक्शन देता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दूल्हे के इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के एक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट भी किए है। बहुत से लोग दूल्हे के मजे लेते दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि पहले अपनी शक्ल तो देख ले भाई। वहीं एक अन्य ने लिखा कि तेरी वजह से उस बेचारी की किस्मत फूट गई। इसके अलावा कई यूजर्स इमोजी के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS