Video : अनंत अंबानी ने सेलिब्रेट किया कर्मचारी का जन्मदिन, वीडियो देख भड़क गए लोग

Video : अनंत अंबानी ने सेलिब्रेट किया कर्मचारी का जन्मदिन, वीडियो देख भड़क गए लोग
X
अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कर्मचारी का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पढ़िये वजह...

Anant Ambani Video : अनंत अंबानी ने हाल ही में राधिका मर्चेंट से सगाई की और काफी सुर्खियां बटोरीं। उनके कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब एक बार फिर से अनंत अंबानी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में वो अपने प्राइवेट जेट में एक कर्मचारी का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को अनंत अंबानी की दरियादिली भा गई, वहीं कुछ भड़क भी गए। हालांकि यह वीडियो कब का है, इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

तेजी से वायरल हो रहा Anant Ambani का यह video मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत नीले रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, वो अपने कर्मचारी का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथ से कर्मचारी को केक भी खिलाया। अनंत ने अपने कर्मचारी के स्पेशल दिन को प्राइवेट जेट में सेलिब्रेट कर और भी खास बना दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कर्मचारी खुशी से फूला नहीं समा रहा।

केक काटने के बाद शख्स अनंत के पांव छूते हुए भी नजर आता है। इस दौरान अनंत थोड़े असहज भी लगते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर patialapolitics नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है, जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं, कुछ लोग वीडियो देखने के बाद अनंत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सब अच्छा है, लेकिन पैरों को छूने से रोकना चाहिए था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बर्थडे बनाकर क्या एहसान कर दिया, आपने पापा की उम्र के शख्स को अपने पैरों में झुका दिया, क्या फायदा हुआ।

Tags

Next Story