Video : बिहार के लड़के ने गाया जबरदस्त गाना, सोनू सूद बोले- एक बिहारी...

सोशल मीडिया पर कुछ अच्छे तो कुछ अजीब हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। ये सोशल मीडिया ही है जिसकी वजह से आज लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए कही जाने की जरूरत नहीं है। बस अपना वीडियो बनाओ और वहां अपलोड कर दो, अगर टैलेंट में दम हो तो वो देखते ही देखते वायरल अपने आप हो जाता है। अब बिहार के एक लड़के का ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस लड़के के गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है। लड़के की सुरीली आवाज सुन लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने तारीफ
इस video में आप देख सकते हैं कि एक लड़का दिल दे दिया है गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी गांव का वीडियो है, जहां लड़का सुबह के समय हाथ में ब्रश लेकर गाना गा रहा है। वीडियो में लड़का अपने आसपास की चीजें भी दिखा रहा है। सुरीली आवाज के जरिए सबके दिल पर छा जाने वाले लड़के का नाम अमरजीत जयकर है। अभिनेता Sonu Sood से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने तक ने इस लड़के की तारीफ की है।
प्रतिभा हर जगह है. अद्भुत. pic.twitter.com/hIyaZNh1ii
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 21, 2023
अभिनेता सोनू सूद ने इस वीडियो पर लिखा है कि एक बिहारी, सौ पे भारी। वहीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह लड़का कौन है, शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। साथ ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने कमेंट किया कि बिहार का ये बच्चा वायरल है। IAS अविनीश शरण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रतिभा हर जगह है, अद्भुत। साथ ही अन्य आम यूजर ने भी शख्स की कमेंट में जमकर तारीफ की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS