Video : दुल्हन का डांस देख दीवाना हुआ दूल्हा, यूजर्स ने भी बांध दिए तारीफों के पुल

Bride Groom Video : शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ उसके परिवार वालों के लिए खास दिन होता है। इस दिन हर किसी के चेहरे आप आपको एक अलग ही खुशी देखने को मिलेगी। शादी वाले घर में कोई रस्में निभाने में व्यस्त होता है, तो कोई डांस और मस्ती मजाक करते दिखाई देता है। इस तरह के न जाने कितने वीडियो आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में बेहतरीन डांस करते नजर आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप दुल्हन को डांस फ्लोर पर आग लगाते हुए देख सकते हैं। दुल्हन अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दूल्हे का दिल जीतती हुई नजर आ रही है। दुल्हन बॉलीवुड गाने ओ मखना और कई अन्य बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही, वहां मौजूद मेहमान और परिवार के लोग, दोस्त दुल्हन को चीयर और हूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन अपने पिंक कलर के ब्राइडल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, जब दूल्हा-दुल्हन को डांस करते हुए देखता है, तो उसकी नजरें उससे हट ही नहीं पाती।
दुल्हन का ये डांस वीडियो यूट्यूब चैनल Granish पर शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से इसे अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट भी किया है। यूजर कमेंट बॉक्स में लगातार दुल्हन के डांस की तारीफ किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह दुल्हन कितनी खूबसूरत है। एक अन्य ने लिखा कि इनकी जोड़ी कितनी प्यारी है। कुल मिलाकर लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है, आपको दुल्हन का ये डांस परफॉर्मेंस कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS