Video : एंट्री पर सही समय पर नहीं बजा गाना, तो दुल्हन ने अंदर जाने से किया मना... देखें वीडियो

Bride Video : शादियों के मौसम में इसे जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ को देख कर लोग इमोशनल हो जाते हैं। अब तो मानिए जैसे एक दौर सा चल गया है कि हर कोई अपने शादी से जुड़े वीडियो शेयर करता ही है। कभी कोई डांस करते हुए दिखाई देता है तो कभी जीजा साली मस्ती करते हैं। अब इसी कड़ी में एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं और अपना माथा पीट रहे हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन दिखाई दे रही है, दरअसल दुल्हन की सही टाइम पर स्टेज पर एंट्री नहीं हुई, इसलिए वो चिंता में पड़ गई और साथ ही वहां खड़े लोगों पर भड़क भी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है, जिसे सुनकर दुल्हन चिंता में आ गई। वीडियो में आप उसे कहते हुए सुन सकते हैं कि मैं नहीं जाऊंगी। गाने को स्टार्टिंग से बजाया जाए, इसे एक मिनट 18 सेकंड से बजाओ। बता दे कि ये उसके स्टेज पर एंट्री करने का समय होता है। जिसे उसने पहले से सेट किया था, पर गाना सही टाइम से नहीं बजा तो वो भड़क गई।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wedus.in नाम के एक आकउंट ने शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। साथ ही बहुत से लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी का कहना है कि रील का चक्कर है बाबू जी। तो किसी का कहना है कि बेचारे लड़के का क्या होगा शादी के बाद।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS