Bike Stunt Video: कपल ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, देख हैरान हुए लोग

Bike Stunt Video: सोशल मीडिया (social media) पर हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। किसी में लोग रोमांस करते दिखाई देते हैं, तो किसी में खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही एक वीडियो वायरल (video viral) हुआ था, जिसमें दो लड़कियां बाइक पर स्टंट करते हुए किस करते दिखाई दे रही थीं। अब फिर इसी तरह का एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक कपल नजर आ रहा है। ये कपल भी बीच सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक पर बैठे कर स्टंट (bike stunt video) परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं।
आजकल लोगों पर न जाने क्यों स्टंट (stunt video) करने का भूत सवार हो रखा है। कुछ लोग हल्के-फुल्के स्टंट करते हैं, तो कुछ लोग स्टंट के दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के वीडियो देख कर कई बार तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को stars_of_jharkhand नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल हेलमेट पहने बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें लड़की बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठे दिख रही है और उसने अपना मुंह लड़के की तरफ कर रखा है। वहीं, लड़का बाइक का हैंडल छोड़कर बैठा हुआ है।
ये भी पढ़ें: बाइक से स्टंट करते दिखे लड़के, फिर जो हुआ देखकर आप कहेंगे... निकल गई सारी हीरोपंती
अब यह स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर किसी का पसीना छूट गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा चुका है। वहीं बहुत से लोग वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये जानलेवा भी हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि इनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS