Video : Delhi Police के कांस्टेबल ने गाया अरिजीत सिंह का गाना, लोग बोले- सर भगवान ने आपको...

Video : Delhi Police के कांस्टेबल ने गाया अरिजीत सिंह का गाना, लोग बोले- सर भगवान ने आपको...
X
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अरिजीत सिंह का गाना गाते हुए नजर आ रहा है।

Delhi Police Video : पुलिस वालों का जीवन बेहद कठिन होता है। वो दिन रात ड्यूटी करके आम लोगों की रक्षा करते हैं। ऐसे में कई बार वो खुद के शौक और अन्य चीजें जैसे भूल ही जाते हैं। आपको ऐसे बहुत से पुलिस वाले देखने को मिल जाएंगे, जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपने शौक को भी जिंदा रखते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अपनी आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रहा है।

कांस्टबेल ने गाया दिल छू लेने वाला गाना

इस पुलिस कांस्टबेल का गाना सुनकर लोगों को उसकी आवाज से प्यार हो गया है। उम्मीद है कि यह वीडियो देखने के बाद आपको भी काफी पसंद आने वाला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि रजत राठौर एक कार में बैठे हुए हैं। वो गिटार को हाथ में लिए आबाद बरबाद गाने को गाते हुए दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जो 2020 में आई फिल्म LUDO का है। इस गाने के संगीत को प्रीतम ने तैयार किया है। संदीप श्रीवास्तव ने इसके बोल लिखे हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को रजत राठौर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा गया है कि आबाद बरबाद। बेहद खूबसूरत गाना। वायरल हो रहे इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सलाम है सर। देश के लिए अपना काम करते हुए, अपने जुनून का पालन करते हुए। बहुत प्रभावित। वहीं एक अन्य ने लिखा कि भगवान ने आपको बहुत सुरीली आवाज दी... आपको दिल से सलाम सर।

Tags

Next Story