Video : दुल्हन के डांस करते ही स्टेज पर लग गई आग, लोग बोले- इतना खतरनाक डांस

Video : दुल्हन के डांस करते ही स्टेज पर लग गई आग, लोग बोले- इतना खतरनाक डांस
X
एक दुल्हन जैसे ही स्टेज पर डांस करना शुरू करती है, तभी वहां पर आग लग जाती है। फिर जो होता है, वो काफी चौंकाने वाला है।

Dulhan Ka Dance : सोशल मीडिया शादी के वीडियो से भरा पड़ा है, वहां पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ काफी दिलचस्प होते हैं, तो कुछ को देखकर हंसी ही बंद नहीं होती। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन डांस करते हुए नजर आ रही है। स्टेज पर डांस करते हुए इस दुल्हन ने काले रंग का चश्मा पहना हुआ है। परन्तु जैसे ही वो स्टेज पर डांस करना शुरू करती है, उसके साथ एक हादसा हो जाता है। इसके बाद तो जो होता है, वो देखकर हर कोई चौंक गया।

डांस से पहले हुई ऐसी घटना

जब दुल्हन स्टेज पर डांस कर रही थी, उस समय अन्य लोग भी स्टेज पर मौजूद थे। घटना को देखने के बाद वो सभी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दरअसल हुआ ये कि दुल्हन जैसे ही डांस करना शुरू करती है, वैसे ही वहां पर आग लग जाती है। इस दौरान वहां पर तहलका मच जाता है। तभी एक लड़का आता है और जल्दी से आग बुझाने की कोशिश करता है। वो आग बुझाने के लिए जोर से छलांग लगाता है, लेकिन नीचे गिर जाता है। इसके बाद कुछ अन्य लोग भी वहां पर आते हैं और मिलकर आग को बुझाते हैं।

लोगों ने लिए मजे

हालांकि आग ज्यादा भयानक नहीं थी, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। दुल्हन भी इस दौरान सब कुछ खड़े हुए देखती रही। इस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे veshu4600 ने अपलोड किया है। अभी तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा हुआ समय पर आग पर काबू पा लिया गया। एक अन्य ने लिखा कि इतना आग लगाऊ डांस।

Tags

Next Story