Video : हरियाणवी गाने पर लड़की ने किया जोरदार डांस, लोगों ने बांध दिए तारीफों के पुल

Girl Dance Video : सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं, कभी कोई हरियाणवी गाने पर अपना रंग दिखाता है, तो कभी कोई भोजपुरी पर ठुमके लगाता है। ऐसे न जाने कितने वीडियो आपको इंटरनेट पर हर रोज देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही कुछ वीडियो में तो लोग शादियों में भी आपको अतरंगी अंदाज में डांस करते हुए नजर आ जाएंगे। आजकल डीजे पर जो गाने सबसे ज्यादा चलन में हैं वो हरियाणवी गाने ही हैं। बिना इनके तो मानों डांस अधूरा सा लगता है। अब ऐसा ही एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हरियाणवी गाने पर जोरदार dance करते हुए नजर आ रही है।
video में आप देख सकते हैं कि डीजे पर हरियाणवी गाना फिल्म चंद्रावल देखूंगी बज रहा है। जिसपर बहुत सी महिलाएं डांस कर रही हैं। उन्ही में एक लड़की भी शामिल है, जो इस गाने पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है। ये लड़की डांस के साथ-साथ लिपसिंक भी कर रही है और साथ ही ऐसी एक्टिंग करते हुए डांस कर रही है जैसे गाना उसी पर फिल्माया गया हो। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि लड़की को डांस करते देख उसके पापा खुश हो जाते हैं और उस पर पैसे न्यौछावर करने लगते हैं। हरियाणवी गाने पर लड़की के मूव्स और एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के देखने को मिल रहे हैं।
इस वीडियो को social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sonam_varmani__15 नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि लड़की की अदाएं जबरदस्त हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा है कि इतना कॉन्फिडेंस लाते कैसे हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि अंकल जी तो नजर उतारने ही लग गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS