Video : लड़की ने ट्रेन में डांस कर इंटरनेट पर मचाई सनसनी, फिर भी लोग भड़के, बोले- दीदी प्लीज ऐसा न करो

Girl Dance Video : बहुत से लोग सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो अपलोड करते रहते हैं। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आते हैं और कुछ वीडियो को देखकर लोग नाराज भी हो जाते हैं। कारण कोई भी हो, लेकिन इन वीडियोज पर लोगों के लाखों व्यूज आते हैं। खासकर डांस वाले वीडियो तो लोगों को ज्यादा ही पसंद आते हैं। आपने भी कुछ लोगों को घर में तो कुछ को सड़क पर डांस के वीडियो बनाते देखा होगा। इस तरह के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। कारण यह है कि सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कोई भी व्यक्ति रातोंरात लोकप्रिय हो जाता है। हालांकि कुछ लोग लोकप्रिय होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी हिचक महसूस नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ट्रेन के दरवाजे के पास डांस करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग इस लड़की की हरकत से नाराज हैं।
ट्रेन के गेट पर किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने क्या बेवकूफी दिखाई है। इस वीडियो में लड़की डांस करते हुए दिखाई दे रही है। यह डांस का वीडियो किसी घर के कमरे या फिर बाहर सड़क का नहीं है बल्कि वो तेज रफ्तार ट्रेन के खुले हुए दरवाजे के पास खड़ी होकर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। दरवाजे पर खड़ी होकर लड़की शाहिद कपूर और अमृता राव के पॉपुलर गाने हमारी शादी में पर बोल्ड डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। इस लड़की के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
लोगों से मिली ऐसी प्रतिक्रिया
इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रुचि सिंह ने शेयर किया है। वीडियो को देखा तो बहुत से लोगों ने है, लेकिन इस वीडियो ने ज्यादातर लोगों को सिर्फ नाराज ही किया है। लड़की के इस मूर्खतापूर्ण कदम को देखकर यूजर ने ढेरों प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में उनके कमेंट्स पढ़कर साफ है कि वो इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे। कुछ लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में लड़की की बेवकूफी की जमकर आलोचना की है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS