Video : हॉट ब्लैक ड्रेस में देसी लड़की ने किया परदा-परदा गाने पर डांस, वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग

Video : हॉट ब्लैक ड्रेस में देसी लड़की ने किया परदा-परदा गाने पर डांस, वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग
X
सोशल मीडिया पर एक लड़की परदा गाने पर बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही है, उसका डांस और कातिल मूव्स देख लोग मदहोश हो गए हैं।

Dance Video : लोगों का अगर डांस वीडियो देखने का मन होता है, तो वो सबसे पहले सोशल मीडिया को स्क्रॉल करने लग जाते हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब यही वो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिलेंगे, जिनमें लोग डांस करते हुए नजर आते हैं। कभी कोई शादी में नाचता दिखाई देता है, तो कभी कोई किसी को डांस सिखाते हुए वीडियो अपलोड कर देता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अब एक लड़की का हॉट और सिजलिंग डांस मूव्स करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की को लोकप्रिय बॉलीवुड गाने परदा-परदा पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। यह गाना बॉलीवुड मूवी वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई का है, जिसमें अजय देवगन, कंगना रनौत और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। वीडियो में लड़की अपने सिजलिंग डांस मूव्स दिखा रही हैं और उसका डांस लोगों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। लड़की के बोल्ड और हॉट मूव्स के लोग दीवाने हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लड़की के एक्सप्रेशन भी काफी जबरदस्त हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sahelirudra नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि अपनों से कैसा परदा। साथ ही कुछ लोग वीडियो को लाइक करते हुए उस पर प्यार भी लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लड़की की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि दीदी आपने बहुत अच्छा डांस किया है। एक अन्य ने लिखा कि वाह क्या डांस किया है। आपको लड़की का डांस कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं।

Tags

Next Story